अल्मोड़ा, सोमेश्वर में पागल कुत्ते ने 3 दिन में 23 लोगों के साथ ही एक दर्जन से अधिक मवेशियों को काटा अस्पताल में हुई भीड़ इकट्ठा क्षेत्र में फैली दहशत।
अल्मोड़ा, सोमेश्वर में पागल कुत्ते ने 3 दिन में 23 लोगों के साथ ही एक दर्जन से अधिक मवेशियों को काटा अस्पताल में हुई भीड़ इकट्ठा क्षेत्र में फैली दहशत।
सोमेश्वर/ पागल कुत्ते द्वारा काटे गए लोगों की लगी अस्पताल में भीड़ मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर से सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक पागल कुत्ता लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पागल कुत्ते ने 3 दिन के अंदर 23 लोगों के साथ ही एक दर्जन से अधिक पालतू मवेशियों को काट चुका है।
तीन दिनों में ही सोमेश्वर बाजार सहित आसपास के गांवों और लोद घाटी के 15 लोग रैबीज के इंजेक्शन लगाने अस्पताल आ चुके हैं। जबकि आठ लोग निजी अस्पताल पहुंचे हैं। लोग अपने मवेशियों को लेकर राजकीय पशु चिकित्सालय सोमेश्वर भी पहुंच रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार ने तहसील और जिला प्रशासन से शीघ्र ही पागल कुत्ते को पकड़ने और लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।
उपजिला अस्पताल सोमेश्वर के डॉक्टर आनंद नारायण तिवारी के अनुसार क्षेत्र में कई लोगों को कुत्ते ने काटा है। लोगों से सावधानी बरतने कुत्ते के काटने पर सीधे अस्पताल पहुंचने और रैबीज का इंजेक्शन लगाने की अपील की है। अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हैं।
बंदरो ने भी भी मचा के रखा है आतंक
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बंदरों ने भी आतंक मचा रखा है।
अल्मोड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बंदरों के भय से लोग घरों में कैद होने को विवश हैं। बंदर कई बच्चों पर भी हमला कर चुके हैं। बाहर से लाकर छोड़े गए बंदर दहशत का पर्याय बन चुके हैं। लोग लंबे वक्त से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं परन्तु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों के अनुसार स्थानीय प्रशासन के साथ ही वन विभाग भी बंदरों के मामले में हाथ खड़े कर रहा हैं।