उत्तराखंड में यहां अवैध खनन में पकड़े गए डंपर की चौकीदारी कर रहे होमगार्ड को किडनैप कर डंपर को ले उड़े खनन माफिया।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

 बाजपुर/ उधम सिंह नगर में खनन माफियाओं की ऐसी दबंगई देखने को मिली जिसने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। मामला भी ऐसा है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां खनन माफियाओं ने अवैध हथियारों के बल पर एक होमगार्ड को किडनैप कर लिया और तहसीलदार द्वारा पकड़े गए डंपर को छुड़वाकर ले गए। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं होमगार्ड ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 भ्रष्टाचारी पूर्व डीएफओ किशन चंद की ईडी ने 31,88 करोड़ की सम्पत्ति की अटैच,

मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर का है जहां तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने मंगलवार देर शाम छोई मोड़ से अवैध खनन में लिप्त एक डंपर को पकड़ लिया था जबकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद तहसीलदार द्वारा होमगार्ड मोहम्मद असलम और हुसैन को डंपर की निगरानी करने के लिए छोड़ दिया गया था। डंपर की निगरानी कर रहे दो होमगार्ड के पास हथियारबंद लोग पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिले के इस विधालय के प्रधानाध्यापक पर लगे बच्चों के शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप, बच्चों ने बताई आपबीती।

 जहां दबंग लोगों ने मोहम्मद असलम के साथ मारपीट की और डंपर में बैठे हुसैन को हथियारों के बल पर किडनैप कर लिया। जिसके बाद खनन माफिया अवैध खनन सामग्री से भरे डंपर को अपने साथ ले गए। दबंगों ने होमगार्ड हुसैन को रुद्रपुर के समीप सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। होमगार्ड हुसैन की किडनैपिंग की सूचना मिलते ही तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और राजस्व विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तहसील के सरकारी वाहन से होमगार्ड हुसैन को दोराहा चौकी लाया गया। जहां होमगार्ड हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। खनन माफियाओं की दबंगई और होमगार्ड की किडनैपिंग की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां रिटायर्ड अध्यापक के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।

इस दौरान तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है और घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वही काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि होमगार्ड को किडनैप करने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए डंपर को पल भट्ट थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है और मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *