उत्तरकाशी/ यहां एक सड़क हादसे में एक बोलेरो खाई में जा समाई जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र श्री हीरा सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चोपड़ा उत्तरकाशी के रूप में हुई है इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए मृतक की बॉडी को बाहर निकाल और उसका पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेद ग्रह नौगाव भेज दिया है इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।
बुधवार को अधिशासी अभियन्ता, पी०डब्ल्यू०डी०, बड़कोट ने प्रशासन को सूचना दी की लगभग प्रातः 06:00 बजे तहसील बड़कोट क्षेत्र अन्तगत चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर एक बुलेरो वाहन संख्या-यू० के0-0567 कसलाना से चोपड़ा जा रहा था
जो कसलाना के समीप रोड़ से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर कर दुर्घनाग्रस्त हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुचने पर टीमों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त वाहन में वाहन चालक सवार था जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। शव को खाई से निकालने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही हेतु सीएचसी नौगांव लाया पहुंचाया गया।