उत्तराखंड दिल्ली उत्तर प्रदेश के इन रुटों पर चलने वाली ट्रेनें 38 दिनों के लिए हुई रद्द।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ रेलवे प्रशासन ने कोहरे के चलते संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनों को महिने में कुछ दिन निरस्त करने का फैसला लिया है। संपर्क क्रांति, लालकुआं-आनंदविहार एक्सप्रेस मंगलवार को भी निरस्त रही। इसके साथ ही ट्रेन के सुरक्षित संचालन के लिए पटरियों की निगरानी को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 भारतीय सेना के अभिन्न अंग बने 201 अग्निवीर।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कोहरे में ट्रेनों की गति कम होने से लाइन क्षमता कम हो जाती है जिस कारण ट्रेनों की संख्या में कमी की जाती है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

टनकुपर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस दिसंबर में 5, 12, 19, 26, जनवरी में 2, 9, 16, 23, 30 तथा फरवरी में 6, 13, 20 एवं 27 को निरस्त रहेगी। सिंगरौली-टनकुपर त्रिवेणी एक्सप्रेस दिसंबर में 4, 11, 18, 25, जनवरी में 1, 8, 15, 22, 29 तथा फरवरी में 5, 12, 19 एवं 26 को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉 यहां मिले गुलदार के शावक, एक शावक की मौत।
टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस दिसंबर में 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31, जनवरी में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 तथा फरवरी में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, एवं 25 को निरस्त रहेगी। शक्तिनगर – टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस दिसंबर में 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29, जनवरी में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 तथा फरवरी में 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23 एवं 26 को निरस्त रहेगी।

इन तारीखों में नहीं चलेगी संपर्क क्रांति

काठगोदाम और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच संचालित होने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिसंबर में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24,

यह भी पढ़ें 👉 मासी भूमियाँ मंदिर में किया सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए हवन यज्ञ बैठक सभा के साथ संघर्ष जारी रखने का निर्णय।

26, 28, 31, जनवरी में 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 और फरवरी में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25 एवं 27 को निरस्त रहेगी।

लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस

लालकुआं व आनंदविहार के बीच संचालित होने वाली लालकुआं-आनंदविहार एक्सप्रेस दिसंबर में 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31, जनवरी में 2, 7, 9, 1,16 21 22 20 20 1611 , 26, 31, जनवरी में 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28, 30 तथा फरवरी में 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 एवं 27 को निरस्त रहेगी।

रामनगर लिंक मुरादाबाद एक्सप्रेस

रामनगर लिंक-मुरादाबाद-रामनगर लिंक एक्सप्रेस दिसंबर में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 व जनवरी 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 तथा फरवरी में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25 एवं 27 को निरस्त रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *