देहरादून/ कॉर्बेट प्रकरण में सचिवालय में हो चुकी है सीबीआई की एंट्री, दर्ज किए जा चुके हैं कुछ के बयान उत्तराखंड सचिवालय परिसर में एक गंभीर प्रकरण को लेकर पिछले कुछ वक्त में सीबीआई का जांच दस्ता गोपनीय रूप से परिसर में घूम रहा है उक्त प्रकरण वन विभाग के कॉर्बेट में हुए अवैध पेड़ कटान व अवैध निर्माण से जुड़ा हुआ है।
इससे भी हैरत की बात यह है कि वन विभाग के सेक्शन नं 2 से जुड़े तत्कालीन कुछ कर्मचारियों को अपने देहरादून कार्यलय में बुलाकर कई घण्टे अलग अलग दिन बुलाकर पूछताछ भी की गई है। पहचान न बताने के शर्त पर एक कर्मचारी ने यह बताया है कि सीबीआई ने सचिवालय के कुछ के बयान नवंबर माह में दर्ज कर दिए हैं।
सीबीआई द्वारा उनसे यह भी पूछा गया है कि उन्होंने किसके आदेश पर कॉर्बेट से जुड़ी फाइलें बनाई थी व किसके निर्देश पर यह फाइलें मूवमेंट में आकर तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत तक पहुची थी। जिस गम्भीरता से यह जांच चल रही है उससे यह प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में इस प्रकरण को लेकर कुछ और बड़ा खुलासा भी हो सकता है।