उत्तराखंड के इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी बादल फटने को लेकर इन सावधानियों की एडवाइजरी जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आगामी दिनों में इसका प्रभाव और तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने 28 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर 23 जून को देहरादून और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
इसके साथ ही टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां खेत में बकरी चरा रही 34 वर्षीय महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला।

इन जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

 इन क्षेत्रों में भारी बारिश की विशेष संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश होने की प्रबल आशंका है। उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और देहरादून में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 प्रशासन ने जारी की सावधानियां, लोगों से की अपील

मौसम विभाग ने प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉 आरक्षण की गुत्थी में उलझा उत्तराखंड का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, नैनीताल हाईकोर्ट ने लगाई रोक।

साथ ही भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ जैसे आपदाओं की आशंका को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
यात्रियों और पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी

राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं जिन्हें प्रशासन ने ट्रैवल एडवाइजरी का पालन करने और मौसम की अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की हुई मौत।

पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले स्थानीय प्रशासन या पर्यटन विभाग से अनुमति एवं जानकारी लेना अनिवार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *