उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की हुई मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसे की खबर है यहां एक दर्दनाक दुर्घटना में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शगुन को कब्जे में लेकर के जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है जबकि इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी बताया जा रहा है घटना देहरादून जिले के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट।

रविवार को समय प्रातः लगभग 03:10 बजे वाहन संख्या HR 42 E 2701 मारुति रिट्ज कार सफेद रंग जो सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी उक्त कार के आगे वाहन संख्या HR63F 5353 ट्रोला चल रहा था जिसमें सीमेंट भरा था आशारोड़ी के समीप कार सवार खुद पीछे से उसके आगे चल रहे सीमेंट के ट्राले से टकरा गए जिसमे कार सवार पांच व्यक्ति 1- अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा 2- पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत हरियाणा

यह भी पढ़ें 👉 मानसून की दस्तक के देते ही केदारनाथ घाटी से कल वापस लौट जाएंगी सभी हेलीकॉप्टर कम्पनियां।

3- विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत हरियाणा 4- नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी तहसील रोहतक हरियाणा 5- अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस द्वारा 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन/दून अस्पताल भिजवाया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा 04 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया 01 घायल व्यक्ति का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा मृतक तथा घायल के परिजनों को सूचित किया गया है जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वाहन संख्या HR63F 5353 ट्रोला को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात कोतवाली सहारनपुर जिला सहारनपुर से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *