देहरादून और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, अल्मोड़ा के साथ ही बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने, तेज बारिश और हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। भारी बारिश के चलते सभी जिलों में अलर्ट भेजा गया है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।