उत्तराखंड में यहां खेत में बकरी चरा रही 34 वर्षीय महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

कोटद्वार/ उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल विकास खंड के ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह घटना रविवार शाम को हुई जब 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं। सूचना पर पौखाल क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी गांव मे पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉 आरक्षण की गुत्थी में उलझा उत्तराखंड का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, नैनीताल हाईकोर्ट ने लगाई रोक।

ग्राम पंचायत जवाड़ के पूर्व प्रधान राजेश मियां ने बताया कि झाड़ियों में घात लगा कर बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते लता ने दम तोड़ दिया था। उनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की हुई मौत।

घटना की सूचना तुरंत तहसील प्रशासन के साथ ही वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पौखाल क्षेत्र के कानूनगो राकेश डबराल और पटवारी कांता प्रसाद गांव के लिए रवाना हो गए। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार और दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच।

यह भी पढ़ें 👉 डॉ० तिवारी ने  किया अल्मोड़ा के नये सी०एम०ओ० का कार्यभार ग्रहण किया

इस दर्दनाक घटना के बाद जवाड़, बिस्ताना, कांडाखाल, बनाली, पल्ला, बिरमोली, बड़ेथ, सुंडल, उडियारी, दीवा सहित आसपास के कई गांवों में भय का माहौल है। डीएफओ आकाश गंगवार ने पुष्टि की है कि महिला की मौत गुलदार के हमले से हुई है। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई है और वह स्वयं घटना का जायजा लेने गांव पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में वनकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *