देहरादून/ उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में अभी बादल छाए हैं और तापमान 27 डिग्री के आसपास है। दिन में अधिकतम 29 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। दोपहर बाद 3 बजे से देहरादून में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक बारिश की संभावना 70% से ज्यादा है।
राज्य में किन जिलों के लिए है अलर्ट
आईएमडी के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी के साथ ही नैनीताल के साथ ही 8 जिलों में आज बादल जमकर बरस सकते हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।