बागेश्वर, प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू घोंपकर की निर्मम हत्या क्षेत्र में फैली दहशत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा उम्र 56 वर्ष की स्कूल जाते समय चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के लिए आज भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ मूसलाधार बारिश के आसार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दयानंद टम्टा तहसील रोड, बागेश्वर के निवासी थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में विद्यालय में स्थानांतरित होकर आए नवल किशोर सोराड़ी, निवासी लमगड़ा (अल्मोड़ा) ने कथित तौर पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, छात्रों की गुंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से की सीधी बातचीत।

घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *