केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के चलते आए भारी भरकर बोल्डर ऐतिहातन रोकी गई यात्रा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग/ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप से रोक दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है और उन्हें वापस लौटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू घोंपकर की निर्मम हत्या क्षेत्र में फैली दहशत।

प्रशासन के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पैदल मार्ग पर भारी बोल्डर गिरने से यात्रियों की आवाजाही बंद की गई। इसके बाद आयुक्त के निर्देश पर मार्ग को सुरक्षित किए जाने तक पैदल यात्रा पर रोक लगा दी गई। पुलिस डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग से बोल्डर हटाने और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, छात्रों की गुंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से की सीधी बातचीत।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल पैदल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और अगली सूचना तक यात्रा के लिए आगे न बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *