चमोली, रुद्रनाथ ट्रेक पर ल्वीटी बुग्याल में चमोली के कुजौं गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का पेड़ पर लटका मिला शव।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव रुद्रनाथ ट्रैक पर स्थित ल्वींठी बुग्याल में चमोली जिले के मल्ला कुजौं गांव का निवासी अजय बिष्ट उम्र 25 वर्ष पुत्र दर्शन सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजय का शव एक पेड़ की टहनी पर रस्सी के सहारे लटका मिला। बृहस्पतिवार को सुबह लोगों ने अजय को पेड़ से लटका हुआ देखा। मृतक अजय बिष्ट ल्वींठी बुग्याल में अस्थाई ढाबे का संचालन कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली ( गौचर ) में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व ‘हरेला’

जब लोगों ने ढाबे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर अजय को पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद गोपेश्वर से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सगर गांव से ल्वींठी बुग्याल के लिए रवाना हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *