चम्पावत, आई फ्लू व डेंगू की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग द्वारा लगाई जा रहे हैं निशुल्क चिकित्सा शिविर

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा चम्पावत

लोहाघाट/  उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ उर्मिला बिष्ट द्वारा डेंगू एवं आई फ्लू की रोकथाम के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का लोग पूरा लाभ उठा रहे हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति लोगों का लगातार रुझान बढ़ता जा रहा है। वभाग के निदेशक डॉ जे एल फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अशोक नगरकोटी के दिशा निर्देशन में लगाए जा रहे।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, च्चो को नशे से दूर एवं उन्हें अच्छे संस्कार दे रहे है शिक्षक सामश्रवा आर्य।

इन शिविरों में लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा की ऐसी दवाएं वितरित की जा रही है जिससे उनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ने से रोगों की उत्पत्ति ही नहीं होती है। कोरोना महमारी के दौरान विभाग द्वारा वितरित की गई आर्सेनिक एल्बम 30 दवा बेहद कारगर साबित हुई है। शिविर में आज 153 रोगियों का उपचार किया गया । रोगियों को डेंगू से बचाव के लिए इयूपैटोरियम पर फूल पर्फोलाइटम” 30,आई फ्लू के लिए बेलाडोना 30,मार्क सोल 30,इयूफ्रशिया 30, आदि दवाएं दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां पुलिस कांस्टेबल ने अपनी साली पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का किया प्रयास, पुलिस ने की जांच शुरु।

इन दवाओं के प्रयोग से डेंगू व आंखों के रोगों से पूरी तरह बचाव हो जाता है। शिविर के संचालन में फार्मेसिस्ट उपेंद्र नाथ गुप्ता एवं भुवन उपाध्याय ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *