उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का हुआ निधन, उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने की पुष्टि।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उनकी बेटी ऋतू खंडूरी ने इसकी पुष्टि की है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी का निधन

बी सी खंडूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉ऊखीमठ, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली रवाना हुई अपने धाम के लिए 21 मई को खुलेंगे कपाट।

उनके मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। कुछ दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू ऑब्जरवेशन में रखा गया था। उनके हालात में लंबे वक्त से कोई सुधार नहीं हो रहा था।

 35 साल तक की थी देश की सेवा

बी सी खंडूरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने से पहले भारतीय सेना में 35 वर्षों तक देश की सेवा की। मेजर जनरल का पद प्राप्त करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल, होटल के बाथरूम में महिला का विडियो बनाना पड़ा भारी, कोर्ट ने आरोपी होटल कर्मचारी को सुनाई एक साल की सजा 5 हजार का जुर्माना भी लगाया।

गढ़वाल से सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने राजमार्गों और बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं की देखरेख की। इसके बाद उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *