अल्मोड़ा, लग्जरी फॉर्च्यूनर, में 13.61 लाख का 54.450 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि ऑपरेशन प्रहार” के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। देघाट पुलिस ने लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 13.61 लाख रुपये कीमत का 54.450 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गत
17 मई को थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम केदार उदयपुर रोड पर ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का हुआ निधन, उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने की पुष्टि।

इस दौरान फॉर्च्यूनर कार संख्या सीएच 01-AR-9289 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में रखे 3 कट्टों से क्रमशः 20.100 किलो, 16.150 किलो व 18.200 किलो कुल 54.450 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसमें हिम्मत सिंह बोरा पुत्र हरि सिंह निवासी वार्ड नं0-9 प्राइमरी स्कूल के पास दुर्गापुरी, रामनगर, नैनीताल,भरत रावत पुत्र आनन्द सिंह रावत निवासी नई बस्ती पुछड़ी, रामनगर, नैनीताल‌ दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना देघाट में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार सीज कर दी गई है।एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने इस कार्रवाई के लिए देघाट पुलिस टीम को 1,000 रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉 ऊखीमठ, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली रवाना हुई अपने धाम के लिए 21 मई को खुलेंगे कपाट।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, हेड कांस्टेबल करुण मिश्रा, उपेन्द्र सिंह और नीरज बिष्ट शामिल रहे। यह कार्रवाई एएसपी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में की गई। एसएसपी अल्मोड़ा ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत “ऑपरेशन प्रहार” में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *