उत्तराखंड में यहां घर में हो रही थी गोकशी, पुलिस ने गोमांस के साथ दो लोगों को किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ उत्तराखंड से गोकशी का मामला सामने आया है। यहां गोवंश काटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से भारी मात्रा में गोमांस भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा था इस बीच कुछ लोग भाग गए और दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। मांस के अलावा पुलिस को गोवंश की खाल भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज रात से मौसम बदलेगा करवट, इन जिलों बारिश के होगी बर्फबारी, पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड।

 देहरादून के पटेल नगर से पुलिस ने दो आरोपियों को गोकशी में गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने घर के अंदर ही गोवंश काटा। मौके से 150 किलो मांस बरामद हुआ जिसे सहारनपुर ले जाने की तैयारी थी। गोकशी करने वाले दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पटेल नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि सूचना मिली कि महबूब कॉलोनी ब्राह्मण वाला में गोवंश काटा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोग कार के अंदर सामान डाल रहे थे जो पुलिस को देख फरार हो गए। इस बीच घर से बाहर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। घर के अंदर पुलिस को गोवंश की खाल और सिर बरामद हुआ। बाहर खड़ी कार की तलाशी लेने पर कट्टे में मांस मिला।

लिया गया सैंपल

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से मांस बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में राहुल वरुण की मुलाकात से भाजपा की बढ़ी टेंशन, दोनों भाइयों की मुलाकात ने बढ़ाया राजनैतिक तापमान।

बरामद मांस का सैंपल डॉक्टर ने ले लिया है। इस मामले में दोनों आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। इन दोनों आरोपियों की पहचान लियाकत अली पुत्र इरफान निवासी महबूब कॉलोनी ब्राह्मण वाला और मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी इसके बाद छापा मारकर पुलिस ने दो आरोपियों को गोमांस सहित गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *