बर्ड फ्लू को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अलर्ट पर, बचाव के लिए किए जा रहे हैं कड़े इंतजाम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रामनगर

रामनगर/ उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अब उत्तराखंड भी पूरी तरह सतर्क हो गया है विश्वप्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व प्रशासन ने खतरे को देखते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में बर्ड फ्लू अलर्ट

कॉर्बेट के जंगलों में पक्षियों की दर्जनों दुर्लभ प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यही वजह है कि बर्ड फ्लू पक्षियों से होकर वन्यजीवों तक न पहुचे इसके लिए वनकर्मियों को चौकसी बढ़ाने और हर हालात पर नज़र रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हुआ 500 करोड़ का घोटाला, हरक सिंह।

यदि कहीं भी पक्षी का शव मिलता है तो तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना देकर उसका परीक्षण कराया जाएगा ताकि संक्रमण की आशंका को फैलने से रोका जा सके।

 खाने से हटा चिकन – सतर्कता चरम पर

ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखे गए बाघ और तेंदुए की खुराक से चिकन को हटा दिया गया है। उनके भोजन को परोसे जाने से पहले गहन जांच की जा रही है। वहीं रेस्क्यू सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, दो बच्चों की मां हुई पति के जिगरी दोस्त के साथ फरार पति ने पुलिस में लगाई गुहार।

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद ही यह कदम उठाए गए हैं। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो हालात पर निरंतर नज़र रखेंगे।

 मनुष्यों व वन्यजीव दोनों के लिए खतरा

डॉ. बडोला ने कहा कि बर्ड फ्लू केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि जंगली जानवरों में भी फैल सकता है। यही वजह है कि हर स्थिति में त्वरित कार्यवाही और चौकसी बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *