उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हुआ 500 करोड़ का घोटाला, हरक सिंह।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड की राजनीति में फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राज्य में करोड़ों का घोटाला हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, दो बच्चों की मां हुई पति के जिगरी दोस्त के साथ फरार पति ने पुलिस में लगाई गुहार।

हरक सिंह ने कहा कि ऊधमसिंहनगर जिले में भाजपा विधायक के बहनोई को साढ़े छह करोड़ रुपये में लगभग 250 करोड़ की कीमती सरकारी जमीन दे दी गई। आरोप लगाया गया कि गरीबों को मकान देने की योजना के तहत यहां अमीरों की कोठियां खड़ी हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 भीषण सड़क हादसे में हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौत मलवे में तब्दील हुई कार।

उन्होंने यह भी कहा कि जब वह उत्तराखंड के चालांगांव में एक प्रोजेक्ट देखने पहुंचे तो पता चला कि वहां गरीबों के लिए बनीं आवासीय योजनाओं की आड़ में आलीशान मकान खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि जो पैसा इस योजना के तहत जरूरतमंदों को मिलना चाहिए वही अमीरों के पास जा रहा है। पूर्व मंत्री ने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर यह पैसा गरीब मजदूरों और भूमिहीनों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री आवास योजना का सरासर दुरुपयोग बताया और आरोप लगाया कि इससे राज्य में 500 करोड़ रुपये का घोटाला हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉 अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के दो सभासदों पर एक शिक्षक ने किया धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला।

हरक सिंह ने कहा कि आपदाओं से जूझ रहे उत्तराखंड के हालात को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार को इस तरह की गड़बड़ियों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना था कि यह मामला केवल आर्थिक हेराफेरी का ही नहीं बल्कि सामाजिक अन्याय का भी है क्योंकि गरीबों को राहत देने की बजाय उन्हें ठगा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *