भीषण सड़क हादसे में हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौत मलवे में तब्दील हुई कार।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

अमेठी/ यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में पीछे से घुस गई जिससे कार में सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 60.1 किमी पर एक तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे घुस गई।

यह भी पढ़ें 👉 अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के दो सभासदों पर एक शिक्षक ने किया धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची शुकुल बाजार पुलिस ने सभी घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कानपुर के रहने वाले तीन लोग आजमगढ के तरफ से वापस कानपुर जा रहे थे इसी बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कैंटीन के समीप एक ट्रक मुड़ रहा था इसी बीच ब्रेजा कार ट्रक के पीछे से घुस गई। हादसे को लेकर आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली हरियाणा के लिए ख़तरे की दस्तक, दोनों राज्यों के लिए किया गया अलर्ट जारी।

 बताया जा रहा है कि ब्रेजा कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी जिसके कारण से हादसे के दौरान वह मलबे में तब्दील हो गई कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार बोनट से लेकर पीछे तक मलबे में तब्दील होते हुए फट गई।

मृतकों की पहचान

कार सवार मृतकों की पहचान कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले अर्पित विश्वकर्मा और लखनऊ के पराग डेयरी के रहने वाले विनय दुबे और विमल पांडे के रूप में हुई है। मामले में शुकुल बाजार थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही सभी घायलों को तत्काल शुकुल बाजार सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। आवागमन सुचारू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *