दिल्ली हरियाणा के लिए ख़तरे की दस्तक, दोनों राज्यों के लिए किया गया अलर्ट जारी।

न्यूज 13 ब्यूरो

न्यूज 13 ब्यूरो/ यमुना और टोंस नदी पूरे उफान पर हैं सोमवार को इच्छाड़ी बांध से 1,02620 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया वहीं डाकपत्थर बैराज से अधिकतम 1,39,460 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां देह व्यापार के ठिकाने का हुआ भंडाफोड़ महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार।

यमुना और टोंस नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते दोनों नदियां जबरदस्त उफान पर हैं। डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी में लगातार 1.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 1.39 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शासन की ओर से दिल्ली और हरियाणा राज्य को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, सितंबर में लोग लिपटें गर्म कपड़ों से।

रविवार दोपहर दो बजे से छिबरौ (240 मेगावाट), खोदरी (120), शाम पांच बजे ढालीपुर (51 मेगावाट) और ढकरानी (33.75 मेगावाट) जल विद्युत गृह और शाम छह बजे से व्यासी बांध परियोजना (120 मेगावाट) में बिजली उत्पादन ठप है। कुल्हाल (30 मेगावाट) जल विद्युत गृह में उत्पादन सुचारू है। यमुना और टोंस नदी उफान पर हैं। सोमवार को इच्छाड़ी बांध से 1,02620 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी सहित इन शहरों के लिए रेड अलर्ट अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना।

वहीं डाकपत्थर बैराज से अधिकतम 1,39,460 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। छिबरौ, खोदरी, ढालीपुर, ढकरानी और व्यासी बांध परियोजना में दूसरे दिन भी उत्पादन ठप रहा। नदी का जलस्तर और गाद की मात्रा दोनों ही कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी में लगातार बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली और हरियाणा राज्य के लिए बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *