हल्द्वानी सहित इन शहरों के लिए रेड अलर्ट अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

देहरादून/ मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 2 सितंबर की सुबह 10:19 बजे से 3 सितंबर की सुबह 10:19 बजे तक चंपावत,

यह भी पढ़ें 👉 यहां चलती कार पर गिरा भारी-भरकम बोल्डर।

देहरादून, नैनीताल के साथ ही ऊधम सिंह नगर जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज व बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, नदी के तेज बहाव में बहता दिखाई दिया गुलदार।

 हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी, रायवाला समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, घास लेने गई महिला को भालू ने बनाया अपना निवाला।

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *