गनीमत रही कि बोल्डर कार के किनारे से टकराया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार भूस्खलन के कारण नैनीताल रोड बेहद जोखिम भरी हो चुकी है।
वहीं प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर सफर करने से बचें। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है।