चौखुटिया/ तहसील के सिमलखेत में एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौखुटिया के ग्राम वेतन धार निवासी मुकेश थापा उम्र 40 वर्ष पत्नी मंजू उम्र 38 वर्ष के साथ बाइक से गढ़वाल के लिए निकले थे। अचानक सिमलखेत के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई।
इस बीच शोर सुनाई देने पर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। सिमलखेत के ग्रामीणों ने स्ट्रेचर की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से चौखुटिया सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।
पर्वतीय मार्गों में आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मार्ग पर इससे पूर्व भी कई मोटरसाइकिल सवारों की दुर्घटनाग्रस्त होने घटनाएं प्रकाश में आई हैं।