चंपावत/ लोहाघाट विकास खंड के नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के धोनी सिलिग गांव की महिला भूमि देवी उम्र 52 वर्ष पत्नी धर्म सिंह 20 जून 2024 की रात को अचानक लापता हो गई थी तब से परिजनों के साथ ही ग्रामीण लगातार भूमि देवी की खोजबीन कर रहे थे साथ ही पंचेस्वर कोतवाली में भी गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस भी महिला की तलाश में जुटी थी।
ग्रामीणों के द्वारा की जा रही तलाश के दौरान गुरुवार 4 जुलाई शाम लगभग 3:00 बजे के आसपास भूमि देवी के पुत्र कमल धोनी को बलचूड़ा गधेरे में भूमि देवी का क्षत विक्षप्त शव दिखाई दिया जिसकी सूचना कमल के द्वारा ग्रामीणों को दी गई वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई शुक्रवार को पंचेश्वर कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट मोर्चरी भिजवाया गया जहां शुक्रवार को शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
एसएचओ इंद्रजीत ने बताया घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है हालांकि परिजनों के द्वारा कोई शक नहीं जताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी लेकिन काफी दिनों तक शव के न मिलने के कारण डीकंपोज होकर शव दो-तीन हिस्सों में बटकर जमीन में गिर गया। पेड़ में सिर्फ महिला के बाल और मंगलसूत्र मिला है।