चमोली/ नगर क्षेत्र गौचर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को एक ज्ञापन दिया। सांसद द्वारा जन समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।
जिस पर माननीय सांसद जी ने रेल विकास निगम लिमिटेड से वार्ता कर स्पष्ट किया कि रेलवे प्रोजेक्ट के आसपास 400 मीटर का कोई भी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध का कोई नियम नहीं है यदि किसी विशेष परिस्थिति में ऐसा कोई नियम है भी तो उसका जल्द निवारण या उसकी दूरी कम की जाएगी।
और साथ ही नैनी सैनी हवाई पट्टी की तर्ज पर गौचर हवाई पट्टी पर अंडर पास निर्माण पर माननीय सांसद
जी ने सहमति व्यक्त की जिससे निकट भविष्य में गौचर की स्थानीय जनता एवं काश्तकारों को आने जाने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष भाजपा गौचर शैलेन्द्र नेगी , नगर पालिका सभासद चैतन्य बिष्ट , पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट , भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश शैली, राजेश खत्री, महामंत्री ईश्वर नेगी , रंजन नेगी , कमलानंद बहुगुणा आदि मौजूद रहे।