धर्म नगरी में अधर्म पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त 5 महिला व 2 पुरुषों को किया गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों के बाद हरिद्वार पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ मोर्चा खोल के रखा है। नगर के पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटरों पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून में छापा मारकर 05 महिलाओं और 02 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, रेलवे लाईन के 400 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य रोक का नियम नहीं, सांसद अनिल बलूनी हवाई पट्टी अंडर पास पर भी सहमति व्यक्त की।

वहीं पेंटागन मॉल के ही फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून में अनियमितता पाए जाने पर संचालिका के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह की सरगना आरके पुरम कॉलोनी निवासी एक महिला है जो कई वर्षों से हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मुजफ्फरनगर जैसे राज्यों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया भाजपा पर जबरदस्त वार कहा उज्यांडू बल्दों को भी है प्रायश्चित का हक।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सिडकुल में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *