पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया भाजपा पर जबरदस्त वार कहा उज्यांडू बल्दों को भी है प्रायश्चित का हक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड की राजनीति में सियासी गरमाहट बढ़ गई है पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भाजपा पर सीधा हमला करते हुए। फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने भाजपा को पापी भाजपा बताते हुए उस पर अवैध फंडिंग और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

 भारतीय जनता पार्टी पर अवैध फंडिंग के आरोप

हरीश रावत ने लिखा कि भाजपा ने जिन संसाधनों के बल पर जगह-जगह विशाल कार्यालय बनाए हैं,

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां देर रात दो कारों की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 2 लोगों की हालत नाज़ुक।

उनकी जड़ें अवैध धन संचय और पापाचार में छिपी हैं। उन्होंने कहा डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा की धन इकट्ठा करो पापाचार की हंडिया को चौराहे पर फोड़ दिया है। यह तो बस शुरुआत है।

2016 में हुए दल-बदल का जिक्र

पूर्व मुख्यमंत्री ने 2016 की राजनीतिक उठापटक को कांग्रेस और लोकतंत्र के लिए गहरा आघात बताया। उनका दावा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 29 अगस्त तक लगातार बारिश के आसार।

कि अगर यह घटनाक्रम नहीं होता तो 2017 में भी कांग्रेस सत्ता में आती क्योंकि पार्टी को तब लगभग 35 प्रतिशत मत मिले थे।

प्रायश्चित का हक सबको

रावत ने दल-बदल कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- प्रायश्चित करने का हक सबको है। ऐसे उज्याडू बल्द को भी जिसे कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया और जिसने कांग्रेस की पीठ पर छूरा भौंककर भाजपा की गोद में बैठने का काम किया।

 हरक सिंह रावत की ओर इशारा

हरीश रावत ने हाल ही में कांग्रेस में लौटे डॉ. हरक सिंह रावत की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के गुप्त

यह भी पढ़ें 👉 गौचर के नितिन नेगी की वैश्विक मंच पर अद्भुत उड़ान अमेरिका में पीएच डी इन फिजिक्स में चयन हुआ है।

रहस्यों का पर्दाफाश करना शुरू कर दिया है और आगे और भी खुलासे होंगे।

भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प

अपने पोस्ट में हरीश रावत ने साफ किया कि वे भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में हर किसी का स्वागत है चाहे वे दल-बदल के पाप से गुजरे हों उन्हें भी प्रायश्चित का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *