उत्तराखंड में यहां देर रात दो कारों की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 2 लोगों की हालत नाज़ुक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है यहां स्कॉर्पियो और आल्टो कार में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 29 अगस्त तक लगातार बारिश के आसार।

इस जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर के नितिन नेगी की वैश्विक मंच पर अद्भुत उड़ान अमेरिका में पीएच डी इन फिजिक्स में चयन हुआ है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा है बताया जा रहा की घटना देर रात लगभग 1:00 बजे के आसपास हुई है जब रुद्रपुर से आ रही

यह भी पढ़ें 👉 नैनी झील में पहली बार दिखे कछुए, पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए बने कौतूहल का विषय।

अल्टो कार और हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जो हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं मृतक सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *