चमोली, छात्र छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाला प्रधानाध्यापक हुआ सस्पेंड।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

चमोली/ शिक्षा विभाग ने छात्र छात्राओं के साथ अश्लील करने वाले आरोपित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है जिसने जांच शुरू कर दी है। मामला जूनियर हाईस्कूल सिमल्ट का है। यहां आसपास के गांवों के 18 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉 मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी सहित 5 राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ कुछ राज्यों में बर्फबारी व बारिश का किया अलर्ट।

जिन्हें पढ़ाने के लिए आरोपित प्रधानाध्यापक बिजेंद्र कुमार कांबोज निवासी छुटमलपुर सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) सहित तीन शिक्षक तैनात हैं। चमोली जिले के एक सरकारी विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। नौनिहालों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां हथियार बंद बदमाशों ने मचाया जमकर तांडव, ग्रामीणों ने किया पथराव, 9 साल के मासूम को लगी गोली।

शिक्षा विभाग ने आरोपित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है जिसने जांच शुरू कर दी है। मामला जूनियर हाईस्कूल सिमल्ट का है। यहां आसपास के गांवों के 18 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए आरोपित प्रधानाध्यापक बिजेंद्र कुमार कांबोज निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) सहित तीन शिक्षक तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, बिना चिन्हित किए सीधे वन्य जीव को मारने वाले आदेश के बाद हाइकोर्ट ने वन विभाग को लगाई कड़ी फटकार।

इसी मंगलवार को विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। छात्र-छात्राओं की इस शिकायत पर उनके अभिभावकों भी विद्यालय पहुंचे थे। उस समय आरोपित प्रधानाध्यापक माफी मांगकर वहां से खिसक गया और फिर विद्यालय नहीं पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *