मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी सहित 5 राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ कुछ राज्यों में बर्फबारी व बारिश का किया अलर्ट।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

 नई दिल्ली/ उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी और कोहरा तो दक्षिण भारत के कुछ जगहों पर बारिश के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोहरे से जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5-10 सेल्सियस दर्ज किया गया। इन स्थानों पर सुबह कोहरा भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर के विधायक के ड्राइवर की संग्दिध परिस्थितियों में मौत।

आईएमडी ने बताया कि इन जगहों पर 20 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी यूपी, हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रह सकता है। सुबह- शाम कोहरा पड़ेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां हथियार बंद बदमाशों ने मचाया जमकर तांडव, ग्रामीणों ने किया पथराव, 9 साल के मासूम को लगी गोली।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह पंजाब के अलग- अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया और उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे अमृतसर-0, पटियाला-500; यूपी के घूरपुर-200, लखनऊ और वाराणसी-500, पूर्णिया-200, गुवाहाटी-200, त्रिपुरा के कैलाशहर-500 मीटर विजिबिलिटी था। अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक के क्षेत्रों, लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित- बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉 बीजेपी के बलात्कारी विधायक को कोर्ट ने सुनवाई 25 साल की सजा, 10 लाख का लगाया जुर्माना

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से भीषण ठंड पड़ रही है। इसके अलावा देश के अन्य भागों में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 4.9°C दर्ज किया गया है। यह इस सीजन में दिल्ली का सबसे न्यूनतम तापमान का स्तर है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां हुआ बड़ा हादसा पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में गिरी बस, 2 लोगों की मौत 18 लोग घायल।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

वायु प्रदूषण से नहीं मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लोगों को आज भी राहत नहीं मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *