बीजेपी के गालीबाज व अधिकारियों को धमकाने वाले सल्ट विधायक महेश जीना व 4 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/मुख्यमंत्री धामी के कड़े रुख के बाद सल्ट से भाजपा विधायक जीना और अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा टेंडर को लेकर नगर निगम में किया था बवाल नगर आयुक्त से हुई थी तू तू में मैं झगड़े के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन चली गयी थी हड़ताल पर।

यह भी पढ़ें पढ़ें 👉रानीखेत के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई चोरी, आभूषण लेकर फरार हुए चोर।

देहरादून/ मुख्यमंत्री धामी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए नगर निगम दून में हुए घपले में निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश देते हुए आयुक्त गढ़वाल को सौंपी जांच के बाद भाजपा विधायक महेश जीना सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 5 मार्च को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर मुकदमा दर्ज किया गया। पांच मार्च को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर मुकदमा दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव की तैयरियों के बीच भाजपा विधायक जीना के द्वारा नगर निगम में किये गए हंगामे के बाद भाजपा को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने भी इस प्रकरण को लपकते हुए भाजपा को निशाने पर लिया।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग, चोपता में भारी बर्फबारी के चलते फंसे 15 पर्यटक एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 109/ 24 धारा 147/186/504/506 आईपीसी बनाम महेश जीना आदि पंजीकृत किया गया।
नगर निगम के नगर आयुक्त और कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने विधायक सहित चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव धीरज भारती ने बताया कि मंगलवार को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना अपने साथियों के साथ नगर निगम के कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ लिपिक पवन थापा और अंकुश सोनी के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद विधायक महेश जीना नगर आयुक्त गौरव कुमार के कमरे में दाखिल हुए और उन्हें भी गंदी-गंदी गलियां दी। घटना से आक्रोशित होकर नगर निगम के तीनों कर्मचारी सघो ने हड़ताल कर दी जिसके चलते शहर में सफाई के साथ ही स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था चरमरा गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विधायक और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक महेश जीना संभवतः अपने किसी परिचित के टेंडर को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उक्त टेंडर निरस्त कर दिया गया है। जिससे बौखलाए भाजपा विधायक पहले स्वास्थ्य अनुभाग में हेड क्लर्क पवन थापा के पास पहुंचे। वाजिब जानकारी न मिलने के बाद वह धड़धड़ाते हुए आइएएस अधिकारी नगर आयुक्त गौरव कुमार के कार्यालय में जा धमके। जिसके बाद तनातनी और असहज करने वाले माहौल और भाषा का एक वीडियो भी बाहर आ गया। इस घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें पढ़ें 👉कांग्रेस को हल्के में आकना बीजेपी को पड़ सकता है भारी, गेम चेंजर बन सकती है बसपा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार 6 मार्च को यशपाल सिंह सचिव नगर निगम वाहन चालक संघ द्वारा विधायक सल्ट महेश सिंह जीना व अन्य व्यक्तियों द्वारा 5 मार्च को नगर निगम देहरादून के कर्मचारियों व वरिष्ठ अधिकारियों से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देना व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। इस तहरीर का संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *