ब्रेकिंग न्यूज, सिक्किम के नाथू-ला में हुआ भारी हिमस्खलन कई लोगों के मरने की खबर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो/ सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन की खबर आ रही है। इस बीच यहां 11 पर्यटकों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत, 11 बच्चों का अलग-अलग स्कूलों में कराया दाखिला,

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमस्खलन मंगलवार दोपहर में लगभग 12.20 बजे हुआ। इससे घायल हुए 6 लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें 4 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, भारत चीन सीमा के नजदीक सेना का वाहन दबा विशाल बोल्डरों के नीचे, चालक लापता।

घायलों को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 थाना सल्ट पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ टीम ने होण्डा सिटी कार से साढ़े चार लाख से अधिक कीमत के 31.600 किलोग्राम गांजे की तस्करी कर रहे 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कार सीज।

समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत में बाइक सवार पर गुलदार ने किया हमला, बाइक सहित युवक गिरा 200 फीट गहरी खाई में, 13 घंटे बाद मिला बेहोशी की हालत में।

बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *