कांग्रेस को बीजेपी ने दिया एक और बड़ा झटका, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल पकड़ा।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

 नई दिल्ली/ उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस को भाजपा ने बुधवार को एक जबरदस्त झटका दिया है उत्तर प्रदेश में तीन बार विधायक का चुनाव जीतने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक व वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें 👉रेंजर से पदोन्नति एसडीओ को नियमों को ताक पर रखकर डीएफओ की कुर्सी पर बैठाने तैयारी।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और अन्य कई नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को दिल्ली के भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में कांग्रेस नेता अजय कपूर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह भी पढ़ें 👉उतराखंड में यहां भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, पत्नी व बेटा गंम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अजय कपूर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी हैं और वे बिहार भाजपा के प्रभारी हैं तो उनके आने से पार्टी को निश्चित रूप से बिहार में भी फायदा मिलेगा।
वहीं अनिल बलूनी ने अजय कपूर का पार्टी में स्वागत करते हुए बताया है कि वह उत्तर प्रदेश में तीन बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का पदभार संभाल रहे थे

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़, चीन सीमा से लगे बुंग-बुंग गांव के लोगों ने किया आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, बंद मोटर मार्ग को नहीं खोलने से है नाराज।

 भाजपा में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कहा कि उन्होंने 37 वर्ष तक ईमानदारी से कांग्रेस में काम किया है परन्तु अब उन्हें लगता है कि देश के हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ जुड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में इस भर्ती के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में इस यात्रा के जाने के साथ जिस तरह से कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं उससे यह लग रहा है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अब ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’ बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *