बड़ी खबर, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर बढ़ाई बीजेपी की जबरदस्त टेंशन।

न्यूज़ ब्यूरो

 चंडीगढ़/ चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कल
होने जा रहे चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो गया है। एक- दूसरे के घोर प्रतिद्वंदी रहे दोनों दलों का चंडीगढ़ में पहली बार ऐसा गठबंधन हुआ है। यह गठबंधन केवल मेयर चुनाव के लिए ही हुआ है लोकसभा चुनाव के लिए नहीं। मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा ने इसकी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 9 सीओ के तबादले के आदेश जारी।

कांग्रेस के मेयर पद के लिए प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी ने आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। अब आप के कुलदीप का मुकाबला भाजपा के मनोज सोनकर से होगा। मेयर पद आप को मिलने के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस को मिला है। सीनियर डिप्टी मेयर पद से आप की नेहा और डिप्टी मेयर से पूनम ने कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गाबी और निर्मला देवी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉 महेंद्र भट्ट ब्राह्मण कुल में जन्मे उनका सौभाग्य, लेकिन ब्राह्मण कुल का दुर्भाग्य : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा।

 अब सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा के कुलजीत सिंह संधू का मुकाबला कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी और राजेंद्र शर्मा का कांग्रेस की निर्मला देवी से होगा। सोमवार को कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की और आप सह प्रभारी डा. एसएस आहलूवालिया की अगुवाई में तीनों पदों के दोनों दलों के प्रत्याशी नाम वापस लेने के लिए सेक्टर-17 नगर निगम कार्यालय पहुंचे। संयुक्त सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी के छुट्टी पर होने से उनके निजी सहायक ने नाम वापस लेने के आवेदन लिए।

यह भी पढ़ें 👉 महेंद्र भट्ट ब्राह्मण कुल में जन्मे उनका सौभाग्य, लेकिन ब्राह्मण कुल का दुर्भाग्य : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा।

चंडीगढ़ से एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है। कांग्रेस और आप ने मेयर चुनाव के लिए गठबंधन कर पूरे देश में अलग संदेश दिया है। लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा के खिलाफ दोनों दल एक हुए हैं। मेयर पद पर कांग्रेस आप का साथ देगी। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर आप पार्षद कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट कर जिताएंगे। एचएस लक्की अध्यक्ष, कांग्रेस।

यह भी पढ़ें 👉 यहां शादी से 10 दिन पहले बाघ ने युवती को बनाया अपना निवाला, शहनाई बजने वाले घर में छाया मातम।

 मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस और आप का गठबंधन हुआ है। यह एक नई शुरुआत है। नगर निगम चुनाव में आप के सबसे अधिक पार्षद जीतकर आए हैं। परन्तु भाजपा ने धोखा और धक्काशाही कर दो साल तक तीनों पदों को हथिया कर रखा। अब आगे ऐसा नहीं होगा। मेयर आप का ही बनेगा। जनता ने भी भाजपा को नकार दिया था अब उसका बदला आप और कांग्रेस मिलकर लेंगे। -डॉ. एसएस आहलूवालिया, सह प्रभारी, आप।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में उधम उत्तराखंड में उधम सिंह नगर व नैनीताल के 12 अधिकारी विजिलेंस के रडार पर है, पढ़िए क्या है पूरा मामला। नगर व नैनीताल के 12 अधिकारी विजिलेंस के रडार पर है, पढ़िए क्या है पूरा मामला।

दरअसल, यह गठबंधन केवल मेयर चुनाव के लिए हुआ है लोकसभा चुनाव के लिए नहीं मेयर पद पर आप, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पर कांग्रेस लड़ेगी, कांग्रेस के मेयर व आप के दो प्रत्याशियों का नाम लिया वापस सूत्रदर असल, गठबंधन केवल मेयर चुनाव के लिए यह गठबंधन केवल मेयर चुनाव के लिए हुआ है। लोकसभा सीट पर निर्णय आइएनडीआइए गठबंधन लेगा। कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और आप सह प्रभारी डा. एसएस आहलूवालिया ने नाम वापसी के बाद यह स्पष्ट किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले है बुलंद कारोबारी के आंख में मिर्च का स्प्रे डाल कर लूटें 9 लाख 55 हजार रुपए।

 एचएस लक्की ने कहा कि अभी मेयर चुनाव है उसी पर दोनों दलों ने गठबंधन किया है। लोकसभा सीट पर आइएनडीआइए गठबंधन बैठक कर रहा है वही निर्णय लेंगे। आप सह प्रभारी डा. एसएस आहलूवालिया ने भी कहा कि गठबंधन केवल मेयर चुनाव के लिए हुआ है। लोकसभा सीट का इससे लेना देना नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *