महेंद्र भट्ट ब्राह्मण कुल में जन्मे उनका सौभाग्य, लेकिन ब्राह्मण कुल का दुर्भाग्य : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ब्राह्मण कुल में जन्मे उनका सौभाग्य, लेकिन ब्रहामण कुल का दुर्भाग्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा। करन माहरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को ब्राह्मण समाज का दुर्भाग्य बताया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले है बुलंद कारोबारी के आंख में मिर्च का स्प्रे डाल कर लूटें 9 लाख 55 हजार रुपए।

करन माहरा ने कहा महेंद्र भट्ट का सौभाग्य है कि वे ब्राह्मण कुल में पैदा हुए लेकिन ब्रहामण कुल का दुर्भाग्य है कि उनके यहां महेंद्र भट्ट पैदा हुए दरअसल 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग चल रही है।

देश के चारो शंकराचार्यो का प्राण प्रतिष्ठा में भाग न लेने का कांग्रेस खुलकर समर्थन कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामचंद्र की मूर्ति को स्थापित करने को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गलत बता रही है। जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां शादी से 10 दिन पहले बाघ ने युवती को बनाया अपना निवाला, शहनाई बजने वाले घर में छाया मातम।

उन्होंने कहा महेंद्र भट्ट का यह सौभाग्य है कि वह ब्राह्मण कुल में जन्मे है लेकिन ब्राह्मण कुल का यह दुर्भाग्य है की महेंद्र भट्ट एक ब्राह्मण है जो शंकराचार्य का सनातन धर्म में पद को नहीं जानते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *