बागेश्वर, एक वर्ष से दहशत का पर्याय बनी मादा गुलदार क़ैद हुई पिंजरे में ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ कांडा तहसील के पतौंजा गांव में एक साल से लोगों के सिर पर मंडरा रहा खतरा आखिरकार समाप्त हो गया। ग्रामीणों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार गुरुवार देर शाम पिंजरे में कैद हो गया। पांच साल की मादा गुलदार उसी स्थान पर पिंजरे में फंसी जहां कुछ दिन पहले उसने एक महिला पर हमला किया था।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी में 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद कर दी निर्मम हत्या, मित्र पुलिस ने शव परिजनों को देने के बजाय खुद ही कर दिया अंतिम संस्कार।

गुलदार के पकड़े जाने की खबर मिलते ही गांव में जैसे सुकून लौट आया हो। कई महीनों से जो लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो जाते थे अब उन्होंने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम अब गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजने की प्रक्रिया में जुटी है और इसके लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वन विभाग का हाल ट्रांसफर सूची पेंडिंग जिम्मेदारीया अधूरी।

पतौंजा गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह गुलदार बीते एक वर्ष से सक्रिय था। कुछ ही दिन पहले गुलदार ने गांव की एक महिला पर झपटा मारा था जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी। महिला का इलाज पहले सीएचसी कांडा और फिर जिला अस्पताल में चला। इसके बाद से ही गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया था। गौरतलब है कि पिछले साल माणा कभड़ा क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी जब एक मासूम बच्चे को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। तब वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद गुलदार को नहीं पकड़ा जा सका था।

यह भी पढ़ें 👉 कार गिरी गहरी खाई में गाजियाबाद निवासी एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल।

इस बार पतौंजा में हुई घटना के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई ट्रैप कैमरे लगाए गए और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। 13 सितंबर को गांव में पिंजरा लगाया गया था और गुरुवार की देर शाम आखिरकार गुलदार उस में फंस गया। वन क्षेत्राधिकारी दीप चंद्र जोशी ने जानकारी दी कि गुलदार को फिलहाल कांडा लीसा डिपो में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, ईलाज कराके अपने घर कपकोट वापस लौट रहे पूर्व सैनिक की घर के पास एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत।

पशु चिकित्सकों की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया है जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई है।लगभग पांच साल की इस मादा गुलदार को अब रेस्क्यू सेंटर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब उन्हें रातें चैन से काटने को मिलेंगी और मवेशियों को भी गुलदार से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *