बागेश्वर/ बागेश्वर जिले में फाल्दा पुल के समीप एक दर्दनाक घटना में बरेली से इलाज कराकर लौट रहे पूर्व भारतीय सैनिक बिशन गिरी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
1- वाहन में सवार अन्य दो लोग भी हुए घायल जिला अस्पताल में कराया जा रहा उपचार
2- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरेली से उपचार कराके वापस लौट रहे पूर्व भारतीय सेना के सैनिक की कार फाल्दा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह स्वयं कार चला रहे थे। जिसमें उनकी मृत्यु हो गई है। जबकि वाहन में बैठे दो अन्य घायल हो गए। एनडीआरएफ व दमकल कर्मियों ने घायलों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सभी कोणों से दुर्घटना की जांच की जा रही है।
कपकोट के फरसाली, मल्लादेश निवासी 50 वर्षीय बिशन गिरी पुत्र सोबन गिरी बुधवार की देर रात बरेली से हार्ट व टाइफाड़ का उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग के फाल्दिया पुल के समीप कार असंतुलित होकर खाई में जा समाई। घटना में उनकी मौके पर ही मोत हो गई।
जबकि वाहन में सवार 35 वर्षीय बसंत गिरी पुत्र भवान गिरी तथा 34 वर्षीय अनिल गिरी पुत्र गोविंद गिरी घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री व पत्नी को छोड़ गए है। मृतक बिशन गिरी भारतीय सेना के पूर्व सैनिक थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे गांव में खेती-किसानी के साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।