आदि कैलाश यात्रा आरंभ जारी किए जाएंगे इनर लाइन परमिट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ आदि कैलाश यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज से पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए कल से सीमित संख्या में इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 आज नैनीताल सहित इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 क्यों ना उठे सवाल>>>केदारनाथ रोपवे का ठेका दिया गया अदाणी एंटरप्राइजेज को 29 साल तक इस परियोजना का संचालन भी करेगी।

उपजिलाधिकारी धारचूला (वर्तमान चार्ज) मंजीत सिंह ने अवगत कराया कि कल से इधर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे परन्तु मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल केवल वे यात्री जो पहले से जनपद पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं उन्हें ही परमिट प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 सोमेश्वर, 6 महीने से लापता महिला को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस सौंपा परिजनों को।

साथ ही टूर ऑपरेटरों से अपील की गई है कि वे जिला प्रशासन से मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही आगे की बुकिंग सुनिश्चित करें। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *