कार गिरी गहरी खाई में गाजियाबाद निवासी एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ यहां देर रात हुए एक सड़क हादसे में पांच लोग गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कर शूरू करते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाया बताया जा रहा है कि पौड़ी पुलिस ने वाहन दुर्घटना की सूचना पर 05 जिंदगी को बचाया है।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी पौड़ी पर भड़का अभियंताओं का आक्रोश प्राथमिकी निरस्त कर जिलाधिकारी पर कार्यवाही करने के लिए कुमाऊं कमिश्नर को दिया ज्ञापन।

पुलिस को सूचना मिली कि एक कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर तत्काल गरुड़ चट्टी पर नियुक्त पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई जहां पर पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया और वाहन में सवार सभी पांच लोगों को गहरी खाई से मुख्य सड़क पर निकाला गया जहां पर से उक्त सभी को थाना इंटरसेप्टर वाहन और सड़क पर जा रहे स्थानीय वाहन की मदद से सभी को समय रहते 20:10 बजे में प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लक्ष्मणझूला लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, ईलाज कराके अपने घर कपकोट वापस लौट रहे पूर्व सैनिक की घर के पास एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत।

वाहन में सवार दो महिलाओं को गंभीर चोट आई है सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणझूला में चल रहा है प्राथमिक उपचार के दौरान ही सभी को 108 एंबुलेंस और लक्ष्मणझूला अस्पताल के एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

 वाहन में सवार घायल व्यक्तियों का विवरण

1- शिवम अग्रवाल, पुत्र स्व. श्री पवन अग्रवाल, निवासी राजभर एन्क्लेव, राजभर गार्डन, गाज़ियाबाद उम्र – 31 वर्ष। (सामान्य चोट)

2- सोनम पत्नी शिवम अग्रवाल, निवासी राजभर गार्डन गाज़ियाबाद उम्र – 34 वर्ष। (गंभीर चोट)

3- रिद्धिमा पुत्री शिवम अग्रवाल उम्र – 04 वर्ष। (गंभीर चोट)

4- शिवांश अग्रवाल पुत्र शिवम अग्रवाल उम्र 04 वर्ष। (सामान्य चोट)

5- सोनल अग्रवाल पत्नी शिवम अग्रवाल उम्र 36 वर्ष। (गंभीर चोट) वाहन दुर्घटना का कारण वाहन चालक शिवम् अग्रवाल से घटना के संबंध में मालूम करने पर पता चला की सभी एक ही परिवार के सदस्य है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग जिले में कालेज में अध्ययनरत 21 वर्षीय छात्रा ने अध्यापक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शूरू।

तथा सपरिवार गाजियाबाद से ऋषिकेश ओर नीलकंठ घूमने आए थे आज जब नीलकंठ की ओर जा रहे थे तो समय लगभग 19:20 बजे में गाड़ी में मौजूद परिवार ने बताया कि अभी रात्रि ज्यादा हो गई है नीलकंठ जाना उचित नहीं है इस पर शिवम अग्रवाल द्वारा पटना वॉटरफॉल से वाहन को वापस ऋषिकेश की ओर मोड़ने का प्रयास किया गया जिस पर अचानक वेगनआर वाहन का टायर स्लीप होने के कारण समय 19:20 बजे में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

 गुड सेमीटीरन

1- आनंद डोभाल पुत्र सुमन प्रसाद निवासी बड़कोट उत्तरकाशी।

स्थानीय वाहन का चालक जिसके द्वारा मौके पर पुलिस टीम के आग्रह पर अपने वाहन से 04 घायलों को प्राथमिक अस्पताल लक्ष्मणझूला पहुंचाया गया

2- सड़क पर जा रहे बाइक सवार 04 युवक

पुलिस टीम

1- ASI सुरेंद्र सिंह

2- हेड का0 देवेंद्र नेगी

3- का0 निर्मल

4- होमगार्ड दीपक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *