दो अलग-अलग मामलों में थाना भतरौजखान व सल्ट पुलिस ने 3.61 लाख कीमत के 14 किग्रा से अधिक गांजे के साथ 03 तस्करों को धर दबोचा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध सख्त कदम,बीती रात 03 तस्कर आये पुलिस की गिरफ्त में

दो अलग-अलग मामलों में थाना भतरौजखान व सल्ट पुलिस ने 3.61 लाख कीमत के 14 किग्रा से अधिक गांजे के साथ 03 तस्करों को धर दबोचा

फेरी के कपड़ों के बीच गांजा छुपाकर ले जा रहा 01 तस्कर भतरौजखान में धरा गया और रामनगर गांजा ले जा रहे 02 तस्कर सल्ट पुलिस के हत्थे चढ़े।

अल्मोड़ा/ देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स अपनाते हुए सभी थानाध्यक्षों को मादक पदार्थों की धरपकड़ तेज कर तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉 कार गिरी गहरी खाई में गाजियाबाद निवासी एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल।

इसी क्रम में बीती रात अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में 02 अलग-अलग मामलों में थाना भतरौजखान व थाना सल्ट ने 3.61 लाख कीमत के 14.455 किग्रा अवैध गांजे के साथ 03 तस्करों को गिरफ्तार किया।

पहला मामला-
थाना भतरौजखान-
थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18/09/2025 की सायं दौराने वाहन चैकिंग छोटी घट्टी के पास भिकियासैण बासोट मार्ग की ओर से आ रहे मोटर साइकिल संख्या Up21CM1957 में सवार सलीम के कब्जे से 6.860 किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 NDPS act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मोटर साइकिल को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी पौड़ी पर भड़का अभियंताओं का आक्रोश प्राथमिकी निरस्त कर जिलाधिकारी पर कार्यवाही करने के लिए कुमाऊं कमिश्नर को दिया ज्ञापन।

पूछताछ– अभियुक्त कपड़ों की फेरी लगाता है और गांजे को भिकियासैंण की ओर से ला रहा था जिसे फेरी के कपड़ों के बीच छुपाकर मुरादाबाद ले जाने की फिराक में था।
अभियुक्त का विवरण-
सलीम उम्र 30 वर्ष पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम मंझरा वेरखेडा पो0 मानपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद (उ0प्र0)
बरामदगी- 6.860 Kg
कीमत- 1,71,500 रुपये
भतरौजखान पुलिस टीम-
1-  थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार
2-  हेड कानि0श्रवण सैनी
3-  हेड कानि0 नारायण सिंह

दूसरा मामला-
थाना सल्ट-
थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19/09/2025 के तड़के दौराने वाहन चैकिंग चैक पोस्ट मरचूला पर मौलेखाल की ओर से आ रहे मोटर साइकिल संख्या UK18M-6435 में सवार 02 अभियुक्तों के कब्जे से 7.595 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा 8/20/60 NDPS act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मोटर साइकिल को सीज किया गया।
पूछताछ-
दोनों अभियुक्त गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे,

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल, कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने अपनी कार्यकारिणी का किया विस्तार।

जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अभियुक्तों का विवरण-
1-  कुलदीप उम्र 32 वर्ष पुत्र सुरेश चन्द्र चौहान निवासी ग्राम सोकर धाम कालोनी पो0- पीरुमदारा त0/थाना –रामनगर जिला नैनीताल
2- दिनेश कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र विजेन्द्र सिंह नि0 मो0 जुलाहान पोस्ट. जसपुर त0/थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर
बरामदगी– 7.595 Kg
कीमत- 1,89,875 रुपये
सल्ट पुलिस टीम-
1-  थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह
2-  अपर उ0नि0 दीवान सिंह
3-  हेड कानि0 कपिल कुमार
4-  हेड कानि0 दीपक कुमार
5-  होमगार्ड मनोज शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *