बागेश्वर, खनन क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने किया माइनिंग स्थलों का औचक निरीक्षण उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम मे जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने गुरुवार को रीमा क्षेत्र के अलग-अलग माइनिंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड निकले गर्म कपड़े।

उन्होंने कहा कि खनन कार्यों में उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुराने स्टॉक के निस्तारण में भी उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने कहा कि माइनिंग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त संख्या स्थापित की जाए तथा उनका डेटा बैकअप नियमित रूप से सुरक्षित रखा जाए ताकि खनन गतिविधियों की सतत निगरानी की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 अधिक से अधिक लंबित वादों को लोक अदालत के माध्यम से होगा निस्तारण।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि वेस्ट मटेरियल को निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही रखा जाए जिससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कोंडे सुरकाली गांव भी पहुंचीं जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नियमानुसार उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट बाबा की चल विग्रह डोली ने ओम्कारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए किया प्रस्थान।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार फील्ड विजिट कर जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रियंका रानी एवं खनन अधिकारी नाजिया हसन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *