धाकड़ धामी के आदर्श जिले से आई उत्तराखंड को शर्मशार करने वाली घटना, नाबालिग के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चम्पावत/ उत्तराखंड के चम्पावत से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है! यहां तीन लोगों ने एक नाबालिक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 06.05.2026 को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई

यह भी पढ़ें 👉 बीजेपी विधायक के निष्क्रिय विधायकों को अल्टीमेटम टिकट बचाओ या सीट से हाथ धोओ।

कि एक नाबालिग बालिका जो कल दिनांक 05/05/2026 को अपनी सहेली की शादी में सम्मिलित होने ग्राम सल्ली गयी थी और लौटकर घर नहीं आई है। सूचना प्राप्त होते ही चम्पावत पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुचकर जानकारी जुटाते हुए पीड़िता की खोजबीन शुरू की गयी। इसी क्रम में एक डेयरी के समीप से बालिका को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर पुलिस चौकी ने देवाल विकास खंड निवासी अवैध नशा तस्कर को धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त अजय सिंह को किया गिरफ्तार।

पीड़िता से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उसके साथ कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिसके पश्चात तत्काल पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

घटनास्थल को तत्काल संरक्षित करके साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी एवं स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में तैनात किया गया है। टीमों द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की विधायकी पर संकट ?, नैनीताल हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 मई की रखी तारीख

रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा स्वयं भी पीड़िता से बातचीत करके घटना की जानकारी ली गयी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

वर्तमान में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।

संकलित साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

चम्पावत पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *