गौचर पुलिस चौकी ने देवाल विकास खंड निवासी अवैध नशा तस्कर को धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त अजय सिंह को किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ अभियुक्त अजय सिंह पिमोली से कुल 520 ग्राम अवैध चरस बरामद बरामद की गई। अभियुक्त से संबंधित माल अवैध चरस लाये जाने के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई, जिस पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा वह अवैध चरस ग्राम हिमनी के निवासी बलवीर सिंह उर्फ बल्ली पुत्र बहादुर सिंह से खरीदकर ली गई है, जिसे वह श्रीनगर कॉलेज में लड़कों को बेचने के लिए लाया था अभियुक्त अजय सिंह पिमोली स्वयं भी बीटेक का छात्र था।अभियुक्त अजय सिंह पिमोली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार चमोली भेजा गया था।

यह भी पढ़ें 👉 सुबह-सुबह रानीखेत में हुआ हादसा अनियंत्रित होकर का सड़क से 20 मीटर नीचे मकान के छत में गिरी चालक की मौके पर ही हुई मौत।

मुकदमा उक्त में दौराने विवेचना अभियुक्त अजय सिंह पिमोली और बलवीर सिंह की कॉल डिटेल प्राप्त की गई, तथा उक्त बरामद अवैध चरस के संबंध में हुए पैसों के लेनदेन के संबंध में बैंक से ट्रांजैक्शन डिटेल ली गई। कॉल डिटेल तथा बैंक ट्रांजैक्शन तथा अन्य गवाहों के आधार पर अभियुक्त बलवीर सिंह उर्फ बल्ली के विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के साक्ष्य प्राप्त हुए। अभियुक्त बलवीर सिंह उर्फ बल्ली के पते पर पुलिस टीम द्वारा पूर्व में भी दबिश दी गई अभियुक्त अपने मकान से फरार रहा। दिनांक 05/05/2026 को पुलिस द्वारा मुखबिर खास की मदद से अभियुक्त बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को ग्राम घेस से देवाल जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की विधायकी पर संकट ?, नैनीताल हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 मई की रखी तारीख

अभियुक्त को आज दिनांक 06/05/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष अंतर्गत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त

बलवीर सिंह उर्फ बल्ली पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम हिमनी पोस्ट घेस देवाल थाना थराली जिला चमोली उम्र 32 वर्ष।

पुलिस टीम

1- उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाई चौकी प्रभारी गौचर।
2- हेड कांस्टेबल 09 प्रदीप बहुखण्डी, चौकी गौचर
3- कांस्टेबल 260 संतोष सिंह, चौकी गौचर
4-हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह रावत, चौकी देवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *