आदि शक्ति देवराडी देवी ग्राम बौला में अपने रात्रि विश्राम के बाद विदा, श्रीकोट गांव पहुंचने पर देवरा यात्रा का भव्य स्वागत, 5 जून को गर्भगृह में विराजमान होगी मां देवराडी देवी।
गौचर/12 साल बाद 6 माह की देवरा यात्रा पर निकली रानीगढ पट्टी की देवराडी देवी सैकड़ो गांवों का भ्रमण करते हुए बीते रोज बौला गांव में पहुंची जहां पर विश्राम के बाद माता की देवरा रविवार को श्रीकोट गांव में पहुंची जहां पर भक्तों ने माता माता का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित की व क्षेत्र की सुख समृद्धि के साथ मनौतियां मांगी।इस पूजन कार्यक्रम में माता सहित लाटू व सीगलास देवता की पुजारी प्रकाश देवली द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।
व धयाणीयो द्वारा चढ़ावे को मां को अर्पित किया। इससे पहले माता की देवरा यात्रा नगर क्षेत्र गौचर सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर चुकी है। जहां पर माता के पार्श्वों द्वारा अपने भक्तों को दर्शन देकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। माता की देवरा यात्रा बमोथ सूगी करछूना सिरण सिदवाणी व शनिवार को बोला गांव में पहुंची। जहां पर ग्रामीणों द्वारा माता का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।व रात्रि विश्राम के बाद श्रीकोट गांव में पहुंची भगवती देवरा यात्रा का स्वागत किया।
4 दिसंबर को सिदोली क्षेत्र के देवल गांव में स्थित मंदिर के गर्भगृह से छः माह की देवरा यात्रा पर निकली भगवती 27 मई को वनातोली में विराजमान होंगी जहां पर नित्य पूजा पाठ व धार्मिक क्रिया कलापों के संपन्न होने के बाद 5 जून को आदिशक्ति देवराडी देवी अपने गर्भ गृह में विराजमान हो जायेगी। देवरा यात्रा में पुजारी प्रकाश देवली,देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह सिंह चौधरी,
भोग शास्त्री भगवती प्रसाद खंडूरी शेर वालों की रूप में साहिल और सौरभ आदि है। इस मौके पर जयपाल सिंह, प्रदीप चौधरी बीरसिंह चौधरी, जीतपाल सिंह चौधरी, नारायण सिंह, सुखदेव सिंह, हरीश थपलियाल, विजय थपलियाल, टीका थपलियाल, उमेश थपलियाल, मुकेश थपलियाल, संजय राणा, दर्शन सिंह के अलावा काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।
फोटो संलग्न।