रुद्रप्रयाग में हुआ भीषण सड़क हादसा 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार 3 युवकों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुघर्टना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या UK 13 TA 1991 भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था

यह भी पढ़ें 👉सुबह-सुबह वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले भू-बैकुठ धाम बद्रीविशाल के कपाट।

इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा समाई। घटना की सूचना रात 11:54 बजे एसडीआरएफ नियंत्रण कक्ष को मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम फौरन मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में बुलाया गया 28 अप्रैल को विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र, नहीं होगा कोई विधायी कार्य।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने पाया कि वाहन गहरी खाई में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहत एवं बचाव कार्य के तहत एसडीआरएफ टीम ने तत्काल अभियान शुरू किया जिसमें एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है जबकि अन्य दो शवों को निकालने का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल में महिला को फिर बनाया गुलदार ने अपना निवाला जंगल में मिला आधा खाया हुआ क्षत-विक्षत शव।

मृतकों की पहचान नवीन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग, अमित सिंह उम्र 35 वर्ष वर्ष निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग, अंशुल उम्र 28 वर्ष निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *