नैनीताल में महिला को फिर बनाया गुलदार ने अपना निवाला जंगल में मिला आधा खाया हुआ क्षत-विक्षत शव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जिले के ज्युली में महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला अब लोगों में फिर से यहां दहशत का माहौल बन गया है। नैनीताल के ज्यूली गांव में घांस लेने गई महिला को हिंसक वन्यजीव ने अपना शिकार बनाया। वन विभाग के साथ पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस गरमपानी के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई मची चीख-पुकार कुछ लोगों के गंभीर घायल होने की खबर।

नैनीताल और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव के हमले में मारी गई महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी ज्युलिकोट के ज्यूली गांव में मवेशियों के लिए चारा लेने गई ज्यूली गांव निवासी 50 वर्षीय दीपा पांडे पर हिंसक वन्यजीव ने हमला करके उसके आधे शरीर को खा दिया। बताया जा रहा है कि तीन महिलाएं घांस लेने जंगल गई थी।

यह भी पढ़ें 👉पौड़ी जिले में घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया बलात्कार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

कुछ वक्त के बाद दो महिलाएं तो दोपहर दो बजे तक वापस आ गई परन्तु दीपा लौटकर नहीं आई। काफी देर हल्ला मचाने और ढूंढ पड़ताल करने के बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया गया। जंगल में काफी अंदर महिला के कपड़े और श्रतविक्षित शरीर मिला। आर.ओ. मनोरा नितिन पंत और एस.डी.ओ. ममता चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ज्युलिकोट श्याम सिंह बोरा ने मौके पर पहुंचकर पंच नामे और पोस्ट मार्टम की कार्यवाही शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *