पौड़ी जिले में घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया बलात्कार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ जिले की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में तेजी और सख्ती दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, पहले इसी घर में गुलदार ने किया महिला पर हमला, अब वनाग्नि की भेंट चढ़ा मकान घर का सारा सामान हुआ जलकर राख।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 18 अप्रैल 2026 को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति की ओर से कोतवाली कोटद्वार में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया

यह भी पढ़ें 👉 श्रीनगर में सेवानिवृत्त फ़ौजी ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ हमला गंभीर घायल पत्नी हायर सेंटर के लिए रेफर।

और बाद में उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 91/26 के तहत धारा 65 (1), 78(1), 137(2), 351(2) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *