श्रीनगर में सेवानिवृत्त फ़ौजी ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ हमला गंभीर घायल पत्नी हायर सेंटर के लिए रेफर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ श्रीनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां एक रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉सल्ट के तडम गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा पति पर शक किए जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गई। गुस्से में आकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर लगातार 4-5 वार कर दिए जिससे वह लहूलुहान हो गई।

यह भी पढ़ें 👉2027 के विधानसभा चुनावों से पहले रुद्रप्रयाग सीट हो सकती है आरक्षित 2032 तक विधायक बने रहने का दावा ठोकने वाले भरत चौधरी के अरमानों पर फिर सकता है पानी।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इस घटना की तस्वीरें अत्यंत विचलित करने वाली हैं जिन्हें सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *