यहां चलती बस में लगी भीषण आग लगभग 15 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत।

न्यूज 13 ब्यूरो

राजस्थान/ जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई इस कारण तीन बच्चों और चार महिलाओं सहित कम से कम 10 से 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए इन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है हादसा दोपहर लगभग 3:30 बजे थैयत गांव के समीप जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड का यह जिला थर्राया भूकंप के झटको से डरें सहमें लोग घरों से भागे बाहर।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस दोपहर लगभग 3 बजे जैसलमेर से 57 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी थैयत गांव पार करते ही बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा और कुछ ही पलों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई यात्रियों में चीख-पुकार मच गई कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से किसी तरह बाहर निकले। गांववालों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया उन्होंने आसपास के जल स्रोतों से पानी और रेत की मदद से आग बुझाने की कोशिश की इस बीच सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे का समय लग गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड का सूचना विभाग सवालों के घेरे में।

नगर परिषद के दमकलकर्मी और असिस्टेंट फायर ऑफिसर पृथ्वीपाल सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी परन्तु तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी उन्होंने कहा जब हम पहुंचे तो कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसे हम जिंदा निकाल पाते अनुमान है कि लगभग 10 से 12 लोग बस के अंदर ही थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीन एम्बुलेंसों के जरिए जवाहर अस्पताल जैसलमेर पहुंचाया गया

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार।

गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो और झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले गंभीर रूप से घायल इमामत उम्र 30 वर्ष और उनके बेटे को भी जोधपुर भेजा गया है पास के आर्मी बेस से जवान भी मौके पर पहुंचे और बचाव व आग बुझाने के कार्य में मदद की अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का सटीक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन के अधिक गर्म होने की आशंका जताई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *